कटिहार, अगस्त 3 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र से होकर बहने वाली गंगा एवं महानंदा नदी के जलस्तर में रविवार को अलग-अलग स्थिति रही। महानंदा नदी के जलस्तर में दो सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि गंगा नदी का जलस्तर शनिवार के बराबर स्थिर रहा।गंगा नदी के कनीय अभियंता विश्व बल्लव ने बताया कि शनिवार को नदी के जलस्तर में दो सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके बाद जलस्तर 24.94 मीटर पर पहुंच गया था। रविवार को जलस्तर में कोई परिवर्तन नहीं हुआ और यह 24.94 मीटर पर स्थिर बना रहा।वहीं, महानंदा नदी के कनिय अभियंता बिमल प्रसाद ने बताया कि रविवार को नदी के जलस्तर में दो सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। यह भी पढ़ें- Katihar News: नदियों का जलस्तर बढ़ा, कटाव ने बढ़ाई चिंता वर्तमान में महानंदा नदी का जलस्तर 24.69 मीटर दर्ज किया गया ...