Katihar News: महागठबंधन ने विरोध प्रदर्शन कर वोट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सरकार से भी इस्तीफे की मांग
कटिहार, अक्टूबर 7 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। बारसोई अनुमंडल के शहीद शुभम सिंह चौक पर महागठबंधन के नेतृत्व में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयुक्त के विरोध में प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदान एवं वोटों की प्रक्रिया में कथित तौर पर गड़बड़ी हुई है, जिसका लाभ सत्ताधारी दल को मिला। प्रदर्शनकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की। साथ ही, जिस सरकार को कथित गड़बड़ी से लाभ पहुंचने का आरोप लगाया जा रहा है, उससे भी इस्तीफे की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान महागठबंधन के विभिन्न सहयोगी दलों के प्रखंड अध्यक्ष, नेता, कार्यकर्ता एवं आम लोग बड़ी संख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.