कटिहार, सितम्बर 19 -- Katihar News: मनिहारी नि स। मनिहारी व अमदाबाद प्रखंड की सीमा पर स्थित आदिवासी बहुल मरूआ गांव में जनलक्ष्य संस्था द्वारा शिविर लगाकर आदिवासी समुदाय के लोगों की स्वास्थ्य जांच, मुफ़्त दवा, वस्त्र आदि का वितरण किया गया। आठ वर्ष पूर्व संस्था ने इस गांव को गोद लिया था। इस वर्ष भी बाढ़ आपदा के दौरान जनलक्ष्य द्वारा मरूआ गांव में खाद्य सामग्री तथा जरूरत की उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया है । जनलक्ष्य के डा. राज अमन सिंह, डा.पीसी दास ने बताया कि मरवा गांव चारों ओर बाढ़ के पानी से घिरा है। नाव से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...