Katihar News: मनिहारी में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की तैयारी
कटिहार, अगस्त 8 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने पहल तेज कर दी है। अब परिवार नियोजन ऑपरेशन की सुविधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बजाय अनुमंडलीय अस्पताल, मनिहारी में संचालित करने की तैयारी है। वहीं ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को नजदीक ही सुरक्षित प्रसव की सुविधा देने के लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एल-1 स्तर की सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को मनिहारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अनुमंडलीय अस्पताल का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान उपलब्ध सुविधाओं, मरीजों को मिल रही सेवाओं और आगे की जरूरतों पर चर्चा कर संबंधित अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.