Katihar News: मनिहारी में धड़ल्ले से हो रही हरे वृक्षों की कटाई
कटिहार, अगस्त 19 -- Katihar News: मनिहारी नि स। जहां एक तरफ सरकार पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई तरह की योजना चला रही है। वहीं दूसरी ओर मनिहारी प्रखंड क्षेत्र में हरे वृक्षों की कटाई धड़ल्ले से की जा रही है। मंगलवार को कुमारीपुर के समीप फोरलेन सड़क के समीप निजी जमीन पर लगे हरे वृक्षो की कटाई बिना वन विभाग से कोई लिखित अनुमति लिए की जा रही थी । स्थानीय ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति जताते हुए विरोध जताया है। ग्रामीणों ने बताया कि हरे वृक्ष की कटाई से पर्यावरण पर विपरीत असर हो रहा है। हरे वृक्षो की कटाई पर रोक लगाने की मांग ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से की है। वृक्ष की कटाई कर रहे मो वजीर ने बताया कि वनरक्षी से मिलकर पेड़ की कटाई कर रहे हैं। इस संबध में वनरक्षी सुरेंद्र कुमार ने कोई संतोषजनक जवाब नही दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.