Katihar News: मदरसा प्रबंधन समिति विवाद को लेकर डीईओ ने मदरसा इस्लामिया का किया निरीक्षण
कटिहार, अगस्त 23 -- Katihar News: आजमनगर। बिहार राज्य मदरसा बोर्ड के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कटिहार राहुल चंद्र चौधरी ने मदरसा इस्लामिया आजमनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मदरसा प्रबंधन समिति के गठन को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के संबंध में दोनों पक्षों से संवाद कर आवश्यक जानकारी ली। साथ ही जांच के लिए संबंधित वैध कागजात लिये गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो वर्ष पूर्व मदरसा प्रबंधन समिति के गठन को लेकर उक्त मदरसे में चुनाव हुई थी। उक्त चुनाव में मोहम्मद साजिद अली को सेक्रेटरी तथा हसन आरजू सदर पद के लिए चयनित हुए थे। हालांकि दूसरे पक्ष ने उक्त चुनाव में हिस्सा नहीं लिया था। इस बाबत उक्त चुनाव को चुनौती देते मदरसा बोर्ड में दूसरे पक्ष द्वारा आवेदन दिया गया था। दिए गए आवेदन में बिहार राज्य मदरसा बोर्ड से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.