Katihar News: मतदाता सूची में नाम नहीं तो अब करें आवेदन, नहीं लगेगा नागरिकता का प्रमाण
कटिहार, अक्टूबर 4 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कटिहार जिले में मतदाता सूची को लगातार अपडेट करने की प्रक्रिया को तेज करने की तैयारी शुरू हो गई है। खासकर ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम अब तक निर्वाचक सूची में दर्ज नहीं हो सका है, और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा अब अभियान के केंद्र में रहेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से पात्र लोगों से पहले मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और नाम नहीं होने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करने की अपील की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम सेनिर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में मतदाता सूची के निरंतर अद्यतीकरण को प्रभावी बनाने और पात्र नागरिकों का पंजीकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.