कटिहार, अक्टूबर 14 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खेती को अधिक लाभकारी बनाने और किसानों की समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान खोजने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार में बुधवार को वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 17वीं बैठक हुई। इसमें मखाना से लावा निकालने की मशीन में सुधार, पौधों में कीट-व्याधि का निदान, स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण और किसानों की आमदनी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में कृषि वैज्ञानिकों, कृषि विभाग के अधिकारियों, जीविका प्रतिनिधियों और प्रगतिशील किसानों ने खेती को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। बैठक की अध्यक्षता बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के निदेशक प्रसार शिक्षा ने आभासी माध्यम से की। इसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के अटारी के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीवी सिंह और डॉ. अमरेन्द्र कुमार भी ऑ...