कटिहार, अक्टूबर 24 -- मखाना गोदाम में चोरी Katihar News: कोढ़ा, एक प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र में सोती पार जाने वाली सड़क के किनारे स्थित एक मखाना गोदाम में अज्ञात चोरों ने ताला काटकर चोरी कर ली है। चोरों ने गोदाम के अंदर रखी अलमारी से साढ़े 15 लाख रुपये नकद समेत सोने के आभूषण और चांदी की मठिया चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पीड़ित मनोहर कुमार यादव ने बताया कि रात के समय गोदाम में कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे नकद रुपये, सोने के आभूषण तथा चांदी की मठिया लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।घटना की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को फॉरेंसिक टी...