कटिहार, अगस्त 4 -- Katihar News: हसनगंज, संवाद सूत्र। जिले के हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या 09 के तरबन्ना गांव निवासी 30 वर्षीय गोविंद उरांव की सोमवार दोपहर मखाना खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली (ठनका) की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतक के घर पर परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। यह भी पढ़ें- बिहार में आसमान से बरसी मौत; वज्रपात की चपेट में आने से 8 की मौत, बांका के 6 लोग शामिलघटना का विवरण मृतक के पिता महीराम उरांव एवं सरपंच तल्लु हेंब्रम व समाजसेवी आयुष कुमार ने बताया कि गोविंद उरांव सोमवार दोपहर जगरनाथपुर बहियार स्थित मखाना खेत में मखाना छाकने (निकालने) का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच...