Katihar News: मखाना खेत खाली नहीं होने से 500 एकड़ से अधिक में नहीं लग पाया अगहनी धान
कटिहार, सितम्बर 2 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। मखाना का बाजार भाव कम होने के कारण उपरी खेतों में लगे मखाना को किसान अभी निकाल रहे हैं। हलांकि जिले में अधिकांश किसानों ने अपना मखाना निकाल लिया है। मखाना का बाजार भाव कम होने के कारण अभी भी खासकर उपरी खेतों में लगे मखाना को नहीं निकाला गया है। प्राणपुर व बरारी प्रखंड में मखाना की खेती अधिक होती है। मखाना का खेत खाली नहीं होने के कारण 500 एकड़ से अधिक में इस बार किसान अगहनी धान नहीं लगा पाए हैं।
किसानों की चिंता किसानों का कहना है कि भाव कम होने से मखाना निकाल कर बेचने में उन्हें नुकसान होगा। जिन किसानों ने मखाना निकाल लिया है उन्हें भी लागत के अनुरूप मुनाफा नहीं हुआ। इस बार मॉनसून की बारिश कम होने के कारण भी किसानों को सिंचाई कर मखाना की फसल को बचाना पड़ा है। इसकारण मखाना खेती का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.