कटिहार, अक्टूबर 12 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। कटिहार की मिट्टी और जल संसाधनों में मखाना की खेती को नई ऊंचाई देने की तैयारी है। जिले में मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय मखाना बोर्ड योजना के तहत खेती से लेकर प्रसंस्करण और विपणन तक की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। योजना के तहत जिले को तालाब में मखाना उत्पादन के लिए 100 हेक्टेयर, खेत में मखाना उत्पादन के लिए 800 हेक्टेयर और पोस्ट हार्वेस्ट प्रोसेसिंग एवं वैल्यू एडिशन के तहत 30 ऑन-फार्म हैंडलिंग इकाइयों का लक्ष्य मिला है। इससे कटिहार में मखाना की खेती को परंपरागत दायरे से निकालकर व्यावसायिक स्वरूप देने की संभावनाएं बढ़ेंगी। जिले के किसानों के लिए यह योजना इसलिए भी अहम है कि मखाना उत्पादन के साथ उसकी प्रोसेसिंग और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर भी ध्यान दिया ...