कटिहार, अगस्त 25 -- Katihar News: कदवा । चांदपुर कन्हरिया मुख्य पीडब्ल्यूडी पथ पर रौनिया के समीप मजदूरी के लिए घर से निकले दो युवक रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गया। कनहरिया की ओर से चांदपुर की तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर ने मजदूर के बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान अमीत कुमार परिहार (25) और मिक्कु शर्मा (26) ग्राम सधेली के रूप में हुई है।

घटना का विवरण बताते चलें कि दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर खेतों से मजदूरी पर मखाना का गुड़िया उठाने निकले थे। इसी दौरान कनहरिया की ओर से चांदपुर की तरफ जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए...