Katihar News: मंदिर परिसर में फागिंग व ब्लीचिंग पाउडर का किया गया छिड़काव
कटिहार, अक्टूबर 12 -- दुर्गापूजा से पहले नगर निगम की तैयारियां Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। दुर्गापूजा को लेकर नगर निगम द्वारा शहर के सार्वजनिक दुर्गास्थान सहित विभिन्न मंदिर परिसर में फागिंग करने के साथ ही ब्लीचिंग पाउडर व चूना का छिड़काव किया गया। निगम के स्वच्छता पदाधिकारी कैलाश चौधरी ने बताया कि पूजा को लेकर नगर आयुक्त व मेयर के निर्देश पर स्वच्छता को लेकर फागिंग के साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। सोमवार सुबह से निगम की फागिंग मशीन द्वारा मंदिर परिसर व इसके आस-पास के इलाकों में फागिंग की गई। निगम द्वारा मंदिर परिसर की साफ-सफाई का काम सघन रूप से किया जा रहा है। पूजा पंडालों में भी तैयारी पूरी होने के बाद फागिंग व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाएगा। सभी पूजा समितियों को निगम के स्तर से ब्लीचिंग पाउडर व चूना उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.