कटिहार, सितम्बर 4 -- Katihar News: मनिहारी (कटिहार), नि.सं.। मनिहारी क्षेत्र के कमालपुर दियारा के मोहनपुर गांव में बुधवार की रात करीब 12 बजे भैंस चोरी करने के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर मृतक के पुत्र चंदन यादव तथा फुफेरे भाई सुमित कुमार ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात भैंस के बथान में वह अपने पिता लालू यादव के साथ सो रहे थे। रात करीब 12 बजे भैंसें जोर-जोर से आवाज करने लगीं। आवाज सुनकर उनके पिता लालू यादव और वह उठ गये। उन्होंने देखा कि करीब एक दर्जन बदमाश उनकी भैंसों को खोलकर ले जा रहे हैं। दोनों ने मिलकर चोरों का विरोध किया। इसी बीच बदमाश उन्हें मारने-पीटने लगे और पिता लालू यादव को सीने और गर्दन के नीचे गोली मार दी। गोली लगते ही लालू यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्ता...