कटिहार, अगस्त 26 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय में मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षतायुवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने की। बैठक में युवा शक्ति संपर्क अभियान कार्यक्रम के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी,सौरभ कुमार मालाकार मुख्य रूप से मौजूद थे। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि छह सितंबर को भाजपा जिला कार्यालय में युवा शक्ति संपर्क अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं से संवाद, उनके विचारों एवं सुझावों को सुनने तथा राष्ट्र निर्माण में युवा शक्त...