कटिहार, नवम्बर 10 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपावली के उल्लास के बाद अब भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व भाई दूज मनाने की तैयारी है। बुधवार को जिलेभर में यह पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बहनें भाइयों के लिए तिलक, अक्षत, मिठाई और पूजा की थाली सजाने में जुटी हैं। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके सुखी जीवन, अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफलता की कामना करेंगी। वहीं भाई भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति स्नेह और सम्मान प्रकट करेंगे। भाई दूज दीपावली के पंचपर्व का अंतिम प्रमुख पर्व माना जाता है। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार तिथि की गणना के अनुसार पर्व 11 नवंबर बुधवार को मनाया जाएगा। खास बात...