कटिहार, सितम्बर 25 -- Katihar News: कटिहार। वरीय संवाददाता नगर के दुर्गा स्थान चौक स्थित जुगत भवन में‌ कलवार समाज, कटिहार के द्वारा‌ भगवान श्री बलभद्र पूजन‌ आयोजन समिति के तत्वाधान में‌ भव्य पूजन सह ‌ कलवार समाज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पंकजेश उर्फ मुकेश चौधरी ने की। समारोह का उद्घाटन पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने किया। समारोह में मुख्य रूप से बलरामपुर विधायक संगीता देवी एवं बरारी के पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं महा आरती से हुआ.

समारोह का उद्घाटन इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि भगवान बलभद्र केवल शक्ति और पराक्रम के प्रतीक ही नहीं बल्कि वे कृषि, श्रम, समृद्धि, अनुशासन और लोक जीवन की गौरवशाली परंपरा के भी प...