Katihar News: भवानीपुर बिहार हाल्ट पर मूलभूत सुविधा का टोटा
कटिहार, अगस्त 4 -- Katihar News: आजमनगर। नगर रोड स्टेशन से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भवानीपुर बिहार हाल्ट रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधा का अभाव है। रेलवे हाल्ट में पैसेंजर ट्रेन का ठहराव है। यात्रियों की सुविधा के नाम पर यहां केवल एक टीननुमा छज्जेदार खपरैल का मकान है। बरसात के समय यात्रियों को समीप के गांव व टोले में शरण लेनी पड़ती है। यात्रियों के बैठने की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। तेज हवा चलने पर दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। शौचालय व पेयजल की भी सुविधा भी हाल्ट पर नहीं है। ग्रामीण प्रकाश सिंह,राजा सिंह,प्रदीप कुमार,मोहम्मद सिराज आलम,सोनू कुमार आदि ने इस रेलवे पर हाल्ट पर यात्री सुविधा बढ़ाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.