Katihar News: भरसिया मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
कटिहार, सितम्बर 28 -- Katihar News: फलका। फलका प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय भरसिया में अभिभावक एवं शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य विषय 'निपुण पथ पढ़ना, लिखना एवं गणना' रहा। संगोष्ठी में विद्यालय के शिक्षक, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति से अभिभावकों को अवगत कराया। अभिभावकों को बच्चों के प्रगति पत्र दिखाकर उनकी पढ़ाई, लेखन, गणना एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की नियमित पढ़ाई पर ध्यान देने एवं घर पर भी सीखने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की अपील की। प्रधानाध्यापक मोहम्मद शाहिद इकबाल ने कहा कि बच्चों की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करना विद्यालय और अभिभावक दोनों की संयु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.