कटिहार, जुलाई 14 -- Katihar News: मनसाही, एक संवाददाता पारिवारिक कलह में एक युवक की बैरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना चित्तौड़िया गांव की बताई जाती है। पीड़ित मो सद्दाम ने बताया कि उनका अपने भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर बहस हो रहा था कि तभी पीछे से भाई के पुत्री ने रड से हमला कर दिया जिससे उनका सर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित का इलाज मनसाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। घटना को लेकर पीड़ित ने मनसाही थाने में लिखित आवेदन देते हुए पुलिस से दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...