Katihar News: भगवती मंदिर महाविद्यालय में मनाई गई क्रांति योद्धा नक्षत्र मालाकार की जयंती
कटिहार, अक्टूबर 9 -- Katihar News: बरारी। बरारी प्रखंड स्थित भगवती मंदिर महाविद्यालय में महाविद्यालय के संस्थापक एवं अमर क्रांति योद्धा नक्षत्र मालाकार की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल राय ने की। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने नक्षत्र मालाकार की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत नक्षत्र मालाकार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद महाविद्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष क्रांतिकारी विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नक्षत्र मालाकार के पौत्र विमल मालाकार ने उनके जीवन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.