कटिहार, अक्टूबर 26 -- Katihar News: फलका। फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा पंचायत के वार्ड संख्या दो में सोमवार को अचानक आग लग गई। आगजनी में दस परिवारों की खुशियां और वर्षों की कमाई पलभर में राख कर दी। देखते ही देखते करीब दस घर आग की चपेट में आ गए। मखाना बेचकर जमा किए गए दो परिवार का करीब 15 लाख रुपये नकद, व अन्य परिवार का कपड़े, अनाज, जरूरी कागजात समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग बुझने के बाद पीड़ित परिवारों के सामने अब सिर छिपाने से लेकर दो वक्त की रोटी तक का संकट खड़ा हो गया है।पीड़ित उपेंद्र महलदार, सिकंदर महलदार, उषा देवी, धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, मंटू शर्मा, अरविंद कुमार शर्मा, मिथलेश शर्मा, गौतम शर्मा, भोला शर्मा ने बताया कि सोमवार को अचानक उपेंद्र महलदार के घर में आग लग गयी। देखते ही देखते आग की लपटें विकराल हो ग...