कटिहार, जुलाई 21 -- Katihar News: कटिहार। निज संवाददाता बोल बम सेवा समिति‌ कटिहार द्वारा कांवरियों की सेवा हेतु एक माह के लिए 29 जुलाई को शिविर का आयोजन कटोरिया में किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए संस्था के सचिव उमेश सोनी एवं सहायक सचिव डॉ आशीष रंजन ने बताया कि पिछले 30 वर्षों से कांवरियों की सेवा हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि शिविर का उद्घाटन बेलहर के विधायक मनोज यादव करेंगे जबकि कटिहार निवासी संस्था के अध्यक्ष विधान पार्षद अशोक अग्रवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। शिविर में निःशुल्क सत्तू, नींबू चाय, शर्बत,दूध चाय ,नाश्ते की व्यवस्था तथा दवा की व्यवस्था की जायेगी। यह भी पढ़ें- Roorki News: त्यागी समाज लगाएगा कांवड़ सेवा शिविर इतना ही नहीं मालिश की व्यवस्था और ठहरने की व्यवस्था भी शिविर में रहेगी। संस्था के उपाध्यक्ष न...