Katihar News: बैंक की डीएस कॉलेज शाखा में विदाई समारोह का आयोजन
कटिहार, जुलाई 26 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया डीएस कॉलेज शाखा में चंदन कुमार हेड कैशियर के पटना रीजन में स्थानांतरण के उपलक्ष्य में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार साह ने चंदन कुमार के कार्यों की सराहना की। उन्हें अनुशासन प्रिय और बैंक कार्यों के प्रति समर्पित बताया।सहायक शाखा प्रबंधक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि उन्होंने अपने कार्य कुशलता, सहयोगात्मक व्यवहार एवं सकारात्मक सोच से शाखा के सभी अधिकारियों- कर्मचारियों का विश्वास और सम्मान अर्जित किया है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।मौके पर नीरज जी, प्रशांत जी, कुंदन जी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.