Katihar News: बेनी जलालपुर में अनियमित विद्युत आपूर्ति से आक्रोश
कटिहार, अगस्त 4 -- Katihar News: सालमारी, एक संवाददाता। अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर बेनी जलालपुर गांव के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को चेताावनी दी है। मुखिया प्रतिनिधि नाहिद आलम ने ग्रामीणों के साथ मिल कर बिजली विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतर कर आन्दोलन करने की धमकी देते हुए कहा आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर पावर सब स्टेशन सालमारी व विभागीय कनीय अभियंता का घेराव किया जाएगा। पिछले तीन दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण बेनी जलालपुर गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। विभाग को जानकारी दिए जाने के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाती है। ग्रामीणों ने सड़क पर उतर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने पुराना तार व ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.