Katihar News: बुनियादी विद्यालय बरेटा से मोटर पंप चोरी, बच्चों के सामने पेयजल संकट
कटिहार, नवम्बर 3 -- विद्यालय से मोटर पंप चोरी Katihar News: फलका। फलका थाना क्षेत्र के राजकीय बुनियादी विद्यालय बरेटा में चोरों ने शौचालय कक्ष का ताला तोड़कर मोटर पंप चोरी कर लिया। घटना के बाद विद्यालय में बच्चों के लिए पानी की उपलब्धता को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार शंकर ने थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रधानाध्यापक ने थाना में दिये आवेदन में जिक्र किया है कि बीती रात अज्ञात चोरों ने शौचालय कक्ष में लगे मोटर पंप को चुरा लिया।विद्यालय में बच्चों के लिए पानी की आपूर्ति का यही एकमात्र प्रमुख साधन था। मोटर पंप चोरी होने से विद्यार्थियों को पेयजल सहित अन्य कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रधानाध्यापक के अनुसार विद्यालय में चोरी की यह पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.