Katihar News: बुधवार रात से रुक रुक कर हो रही बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी
कटिहार, सितम्बर 25 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। सितंबर के आखिरी दिनों में कटिहार में मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी थमने का नाम नहीं ले रहा। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक रुक-रुककर हो रही बारिश ने एक ओर धान समेत खरीफ फसलों को जरूरी नमी दी है, वहीं निचले और पहले से जलजमाव वाले खेतों में खड़ी फसल को लेकर किसानों की धड़कन बढ़ गई है। खेतों में पानी बढ़ने के साथ अब किसानों की सबसे बड़ी चिंता जलनिकाशी की है। शुक्रवार शाम पांच बजे भी कटिहार में हल्की बारिश हो रही थी। इस समय तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन नमी के कारण 29 डिग्री जैसा महसूस हो रहा था। शाम तक उपलब्ध आंकड़ों में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अगले कुछ घंटों में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। शाम छह से रात 11 ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.