कटिहार, अगस्त 1 -- Katihar News: फलका, एक संवाददाता शनिवार को फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आहूत की गयी।बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष परमानंद शर्मा ने की। बैठक में प्रखंड प्रमुख दीपशिखा सिंह, बीडीओ सन्नी सौरभ,अंचलाधिकारी सौमी पोद्दार,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अंशु प्रिया सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे।बैठक में सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।बीस सूत्री सदस्य ओमप्रकाश मंडल,शानू पटेल, शमशेर आलम ने बैठक में बिजली की अनियमित को लेकर मामला उठाया। वहीं नंदशरण चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग पर चर्चा किया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: बीस सूत्री की बैठक में छाया रहा पेयजल स...