Katihar News: बीपी, शुगर समेत विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की हुई जांच
कटिहार, अक्टूबर 5 -- Katihar News: कोढ़ा। कोढ़ा प्रखंड के उत्तरी सिमरिया पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बुजुर्गों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य जांच शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। शिविर के दौरान बुजुर्गों का ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच की गई। इसके अलावा सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर भी लोगों की जांच की गई। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा बुखार, खांसी, जुकाम, बदन दर्द, पेट दर्द, गैस, कमजोरी, जोड़ों के दर्द सहित अन्य सामान्य समस्याओं के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक सलाह दी गई।
नि:शुल्क दवा वितरण शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ नि:शुल्क दवा का वितरण भी किया गया। सीएचओ आमिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.