कटिहार, सितम्बर 20 -- Katihar News: बारसोई। बारसोई प्रखंड के ग्वालटोली कुसीदा एसएच पर लालटोला के समीप शनिवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया जब पश्चिम बंगाल के कुशीदा से बारसोई की ओर जा रहा सरिया लदा ट्रक सड़क की कम चौड़ाई के कारण क्रॉसिंग के दौरान अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने सड़क किनारे लगे 11 केवी बिजली लाइन के दो पोल से जा टकरा गया। पोल टूटते ही बिजली का तार ट्रक में उलझ गया। घटना के समय तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। हादसे के दौरान सड़क से राहगीरों और स्कूली बच्चों समेत बड़ी संख्या में लोग गुजर रहे थे। हालांकि गनीमत रही कि कोई व्यक्ति करंट की चपेट में नहीं आया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: ट्रक पलटने से चालक घायल ट्रक चालक समेत सभी लोग सुरक्षित रहे। घटना की सूचना मिलते ही आबादपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्र...