Katihar News: बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
कटिहार, अगस्त 5 -- Katihar News: प्राणपुर, संवाद सूत्र। प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत सहजा पंचायत के कास्तहाबर चौक पर बुधवार को लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में बार-बार बिजली काटी जा रही है। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई,कारोबारपढ़ाई और घरेलू कामकाज सभी प्रभावित हो रहे हैं।प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर बार-बार बिजली कटौती बंद करो,बिजली विभाग होश में आओ और जनप्रतिनिधि ध्यान दें जैसे नारे लगाए गये। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बिजली आपूर्ति में जल्द सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.