Katihar News: बाल संघ के जीर्णोद्धार का रास्ता हुआ प्रशस्त, बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित
कटिहार, जुलाई 14 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता शहर की लोकप्रिय संस्था रही बाल संघ अपने जीर्णोद्धार की तलाश में थी। बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा समाज सेवा के लिए इसकी स्थापना समाजसेवियों द्वारा सन 1953 में की गई थी। एक समय था जब केटरर की व्यवस्था कटिहार में नहीं थी तो बाल संघ के सदस्यगण समाज में निःशुल्क विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाते थे। बाढ़ सहित आपदा स्थिति में उनके सदस्य अग्रणी पंक्ति में रहकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करते थे। सभी प्रकार की स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाएं पुस्तकालय में उपलब्ध रहती थी। संध्या समय में शहर के युवा पुस्तकालय जाकर उससे लाभान्वित होते थे। विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के पिता स्वर्गीय सांवरमल परशुरामपुरिया इसके संस्थापक सदस्यों में एक थे। पिछले कई वर्षों से इसकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.