Katihar News: बाल विवाह के खिलाफ स्कूली बच्चों को किया जागरूक
कटिहार, अगस्त 21 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि पूर्वी मुरादपुर पंचायत के बसुहार, मजदिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरुवार को बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह को कानूनन अपराध बताते हुए इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुखिया अर्चना कुमारी और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भवानी कुमारी ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कम उम्र में विवाह से बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है और उनके भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए समाज के सभी लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। इस दौरान छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.