Katihar News: बाल विवाह की रोकथाम को लेकर लोगों को किया गया जागरूक
कटिहार, अक्टूबर 23 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। तटवासी समाज न्यास के द्वारा संचालित कवच परियोजना के अंतर्गत महिला व बाल विकास निगम एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से जिले के चयनित पंचायतों के दुर्गा मंदिर व दुर्गापूजा पर बने पंडालों में बैनर-पोस्टर लगाकर तथा माइकिंग कर बाल विवाह की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करना तथा लोगों को बाल विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना था। तटवासी समाज न्यास कवच परियोजना के समन्वयक प्रदीप कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे बाल विवाह को रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं तथा अपने परिवार और समाज में बच्चों, विशेषकर बालिकाओं, को शिक्षा एवं सुरक्षित भविष्य के लिए प्रोत्साहित करें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.