कटिहार, जुलाई 23 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता बाल विवाह और नशे जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ युवाओं को जागरूक कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से बुधवार को हरिशंकर नायक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), कटिहार के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और सामाजिक संस्था के प्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें इन कुरीतियों के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- टांडबालीडीह मध्य विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजितकार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार के सचिव सह सीनियर न्यायाधीश कमलेश कुम...