कटिहार, सितम्बर 19 -- Katihar News: कोढ़ा एक प्रतिनिधि। कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-81 पर भटवारा कुर्सी नारायणपुर के समीप बीते गुरुवार को बालू से लदे एक अनियंत्रित हाइवा की ठोकर से करीब 20 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि गेड़ाबाड़ी-कटिहार मार्ग पर भेड़ों का झुंड जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे बालू लदे हाइवा ने भेड़ों के झुंड को ठोकर मार दी। हादसे में करीब 20 भेड़ों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। मामले को लेकर कोढ़ा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि हाइवा की ठोकर से भेड़ों की मौत होने की सूचना मिली है। भेड़ मालिक द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद विधि-सवंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...