Katihar News: बालिका विद्यालय में लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
कटिहार, अक्टूबर 13 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता। लायंस क्लब ऑफ कटिहार द्वारा उमा देवी मिश्रा बालिका उच्च विद्यालय में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों में आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दृष्टि से संबंधित समस्याओं की समय पर पहचान कर उचित देखभाल के तरीका सिखाना था। नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर मोहम्मद सदाफ ने छात्रों की आंखों की जांच की। उन्होंने बच्चों को स्क्रीन टाइम कम करने, पौष्टिक आहार लेने और आंखों की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान देने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। पीआरओ कुमार रवि ने बताया कि जांच के उपरांत जरूरतमंद छात्राओं को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.