Katihar News: बारिश से खेतों में बढ़ी नमी, धान रोपनी को मिली रफ्तार
कटिहार, जुलाई 10 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि: जुलाई प्रमथ सप्ताह से मॉनसून के सक्रिय होने से लगातार बारिश हो रही है। पिछले पांच दिनों में 250 एमएम बारिश जिले में हुई है। अच्छी बारिश होने से खेतों में नमी बढ़ने व पानी का जमाव होने से धान रोपनी में तेजी आई है। किसानों को पंपिंग सेट से पटवन कर धान रोपनी से राहत मिली है। जिन किसानों ने पंपिंग सेट से पटवन कर धान की रोपनी की थी। बारिश नहीं होने के कारण खेतों में धान के बिचड़े व धान के पौधे मुरझाने लगे थे। झमाझम बारिश होने से खेतों में फिर से हरियाली छाने लगी है। एक जून से 9 जुलाई तक पिछले वर्ष की तुलना में वर्षापात कम आंकी गई है लेकिन मॉनसून सक्रिय होने के कारण अगले पांच दिन मध्यम दर्जे की बारिश होने का पूर्वानुमान है। 15 जुलाई तक धान रोपनी का समय अनुकूल माना जाता है। यह भी पढ़ें- Ka...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.