कटिहार, अक्टूबर 16 -- बारसोई स्टेशन पर रेल जन संवाद Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को होने वाली परेशानियों को जानने और उनके समाधान की पहल के तहत बारसोई रेलवे स्टेशन पर 'रेल जन संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्टेशन मास्टर मोहम्मद अली ने किया। मौके पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक हरि ओम कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर अजित कुमार और सीएस पप्पू भंडारी सहित अन्य रेलकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने यात्रियों से सीधे बातचीत कर स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं, उन्हें होने वाली परेशानियों और यात्री सेवाओं में सुधार की जरूरतों के बारे में जानकारी ली। संवाद के दौरान यात्रियों ने स्टेशन के कुछ प्लेटफ...