कटिहार, सितम्बर 9 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। बारसोई-आबादपुर मुख्य मार्ग से सटे एकशाला पंचायत के नौरोल गांव में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले करीब एक सप्ताह में यहां सैकड़ों पेड़ काटे जा चुके हैं। पूरे बगीचे में करीब 3500 पेड़ होने का अनुमान लगाया जा रहा है। लगातार हो रही पेड़ों की कटाई से ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश है। स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ों की कटाई की जानकारी वन विभाग के सब-बीट ऑफिसर संतोष कुमार को पहले ही दी गई थी। ग्रामीणों का दावा है कि सूचना देने पर उन्हें बताया गया था कि पेड़ों की कटाई की अनुमति ली गई है। साथ ही निजी जमीन पर लगे पेड़ों को काटे जाने से नहीं रोके जाने की बात कही गई थी। मामले को लेकर बलरामपुर विधायक संगीता देवी ने पर्यावरण मंत्री से मुलाकात कर ...