Katihar News: बारसोई में अतिक्रमण से लोगों को हो रही है परेशानी, प्रशासन मौन
कटिहार, जुलाई 28 -- Katihar News: बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या अब केवल जाम और अव्यवस्था का मुद्दा नहीं रह गई है, बल्कि प्रशासनिक कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं। कई प्रशासनिक बैठकों और संयुक्त अभियान की घोषणाओं के बावजूद अब तक सड़कों से अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाजार के कई प्रमुख स्थानों पर प्रभावशाली लोगों का भी कब्जा होने की चर्चा है। उनका कहना है कि जब तक ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं होगी। तब तक छोटे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भी प्रभावी अभियान चलाना मुश्किल होगा। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया भी उपलब्ध नहीं है। लोगों का यह भी कहना है कि कुछ जनप्रतिनिधि अतिक्रमण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.