Katihar News: बारसोई-बलरामपुर में डिग्री कॉलेज की मांग विधानसभा में गूंजी
कटिहार, जुलाई 23 -- Katihar News: बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता देवी ने बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में बारसोई एवं बलरामपुर प्रखंड में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना की पुरजोर मांग उठाई। उन्होंने सदन में कहा कि दोनों प्रखंडों में आज तक एक भी सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों का रुख करना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए यह स्थिति सबसे अधिक परेशानी का कारण बनी हुई है। विधायक संगीता देवी ने सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर संस्थान नहीं होने से अनेक छात्र-छात्राएं बीच में ही पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- Katihar News: फलका में डिग्री कॉलेज की मांग तेज, जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.