Katihar News: बारसोई के सभी केंद्रों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
कटिहार, सितम्बर 30 -- Katihar News: बारसोई। बच्चों के स्वस्थ एवं समुचित विकास के साथ माताओं को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को बारसोई प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन दिवसीय आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों एवं अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के प्रथम दिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का स्वागत कर उन्हें खेल गीत कहानी एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में शामिल किया गया। बच्चों को मनोरंजक तरीके से प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ने के साथ उनके सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया। वहीं माताओं एवं अभिभावकों के साथ पोषण स्वास्थ्य टीकाकरण तथा बच्चों की देखभाल को लेकर संवाद किया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: बरारी के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.