कटिहार, अगस्त 1 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि बारसोई अनुमंडल अस्पताल का बलरामपुर विधायक संगीता देवी ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। विधायक ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, दवा भंडार, चिकित्सकीय सुविधाओं तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पायी गई कमियों व अस्पातल की व्यवस्था पर विधायक ने नाराजगी जताई। विधायक ने अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एमए उस्मानी से स्पष्ट कहा कि सरकारी अस्पताल की जिम्मेदारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उपाधीक्षक होने के नाते आपकी जवाबदेही सुचारू स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर है। इसलिए निजी क्लीनिक की अपेक्षा सरकारी अस्पताल में अधिक समय दें और यह सुनिश्चित करें कि इलाज के अभाव में किसी मरीज की जान न जाए।हाल ही में अस्पताल में हुई मरीज की मौत का ...