कटिहार, जुलाई 31 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि स्टेट हाइवे से एनएच 31 को जोड़ने वाली बायपास सड़क पर दिनों-दिन बढ़ते अतिक्रमण से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों द्वारा सड़क पर ऑटो, टोटो, गुमटी रखने और मवेशियों बांधने से सड़क काफी संकरी हो गई है। ऐसे में दोपहिया और छोटे वाहनों के चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि पांव पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी होती है।एनएच-31 पर जाम लगने की स्थिति में बड़ी संख्या में ऑटो, टोटो, बाइक और अन्य छोटे वाहन इसी बायपास सड़क का उपयोग कर एसएच से एनएच और एनएच से एसएच की ओर आते-जाते हैं। लेकिन अतिक्रमण के कारण कई जगह वाहनों का आमने-सामने निकलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर मवेशियों के बैठे रहने और गुमटियों के कारण दुर्घटना की आश...