Katihar News: बादल बरसेंगे, पर उमस करेगी बेहाल
कटिहार, अगस्त 8 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। मानसून की सक्रियता के बीच कटिहार में अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। शुक्रवार से मंगलवार तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम के इस मिजाज से खरीफ फसलों को राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन लगातार बारिश और उमस किसानों की चिंता भी बढ़ा सकती है। खासकर निचले खेतों में जलजमाव और फसलों में रोग-कीट का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में किसानों को मौसम के साथ खेतों की स्थिति पर भी लगातार नजर रखनी होगी। जिले में खरीफ मौसम में धान, मक्का, दलहन और सब्जियों की खेती बड़े पैमाने पर होती है। इस समय फसलों को पर्याप्त नमी की जरूरत है। बारिश से जहां खेतों में नमी बनी रहेगी और सिंचाई का खर्च घट सकता है, वहीं लगातार पानी जमा रहने पर फसलों की जड़ों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.