Katihar News: बाढ़ 03- छह लाख आबादी बाढ़ की चपेट में, राहत के लिए मैदान में 102 नावें
कटिहार, सितम्बर 9 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। गंगा, कोसी, बरांडी और कारीकोसी के बढ़े जलस्तर ने कटिहार में बाढ़ का दायरा और बढ़ा दिया है। जिले के 49 ग्राम पंचायतों के 331 गांव और तीन नगर पंचायतों के 21 वार्डों की 6,09,234 आबादी अब तक बाढ़ से प्रभावित होने की सूचना है। बाढ़ के बीच जिला प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन से लेकर भोजन, स्वास्थ्य, पेयजल और पशुओं के चारे तक की व्यवस्था की जा रही है। इसी बीच आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सादा ने बुधवार को मनिहारी और बरारी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण कर राहत व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद विकास भवन के सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में बाढ़ की अद्यतन स्थिति, राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.