कटिहार, अगस्त 30 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव के बीच जिले में बाढ़ का संकट गहराने लगा है। कुरसेला, बरारी व अमदाबाद प्रखंड में दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में है। चारों ओर बाढ़ के पानी का फैलाव होने से पशुपालकों के समक्ष पशुचारा का संकट भी गहराने लगा है।

बाढ़ से प्रभावित लोग गांव व घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से प्रभावित गांवों के लोग अपने परिवार व मवेशियों के साथ उंचे स्थानों, बांध व सड़क किनारे शरण लेने को विवश हो रहे हैं। चारों ओर बाढ़ का पानी होने के कारण चारे की किल्लत होने लगी है। पशुपालकों ने बताया कि प्रशासनिक स्तर से अब तक पशु चारा को लेकर किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई है। गुहाल में रखा सूखा भूसा से किसी तरह कुछ दिन काम चलाया गया। अब वह भी खत्म होने पर है। हरे चारे के लिए नाव से पा...