Katihar News: बाढ़ से निपटने को प्रशासन अलर्ट
कटिहार, जुलाई 17 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। डीएम आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर गुरुवार को प्रखंड के प्रशाल भवन में नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से जनप्रतिनिधियों, आपदा मित्रों व ग्रामीणों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्य, सुरक्षित निकासी और प्राथमिक उपचार की व्यावहारिक जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों ने डेमो के माध्यम से बताया कि आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता और सूझबूझ से काम लेना जरूरी है। प्रतिभागियों को रस्सी व स्थानीय संसाधनों की मदद से लोगों को सुरक्षित निकालने, डूब रहे व्यक्ति को बचाने तथा घायलों को प्राथमिक उपचार देने के तरीके सिखाए गए। यह भी पढ़ें- Buxar News: एसडीआरएफ ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.